नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
रतलाम 18 मई 2020/ लॉकडाउन में रतलाम जिले में फंसे बिहार राज्य के 293 श्रमिक विशेष ट्रेन से अपने घर पहुंचेंगे, उनको भोपाल हबीबगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन मिलेगी। रतलाम से श्रमिकों को भोपाल हबीबगंज पहुंचाने की व्यवस्था के तहत नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो श्रमिकों को बसों द्वारा सकुशल भोपाल हबीबगंज पहुंचाने, ट्रेन में बिठाने तथा उनके भोजन आदि व्यवस्था देखेंगे।
19 मई की सुबह रतलाम कलेक्ट्रेट कार्यालय से 5 बसें तथा जावरा बस स्टैंड से 2 बसें श्रमिकों को लेकर हबीबगंज भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रतलाम से जाने वाले श्रमिकों की व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत रतलाम के सीईओ श्री लक्ष्मणसिंह डिंडोर को नोडल अधिकारी तथा जिला श्रम पदाधिकारी श्री आर.के. लोधी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जावरा से जाने वाले श्रमिकों की व्यवस्था के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्रसिंह राठौर को नोडल अधिकारी तथा श्रम निरीक्षक श्री राजेंद्र सोनी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शेष बचे श्रमिको के लिए भी आगामी दिनों ट्रेन कि व्यवस्था होगी।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



