रतलाम 19 मई 2020/ म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शोभा पोरवाल द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए नालसा (आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं) योजना, 2010 एवं नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 अंतर्गत पांच दिवसीय शिविर आयोजन का शुभारंभ किया गया।
शिविर में नोवल कोरोना वायरस कोविद-19 महामारी के कारण अपने गांव/जिले की ओर प्रस्थान कर रहे एवं रतलाम जिले से होकर अपने घरों की ओर लौट रहे श्रमिकों की समस्याओं को सुना गया एवं उन्हें आगे के सफर के लिए मुरमुरा, बिस्किट, नमकीन जैसे सूखे खाद्य पदार्थ एवं हाथ धोने का साबुन वितरित किये। शिविर में पुलिस प्रशासन द्वारा टेंट लगाकर मजदूरों को रूक कर आराम करने तथा स्थानीय गांववासियों द्वारा उनके लिए भोजन एवं पेयजल की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर लगभग 150-200 की संख्या में प्रवासी मजदूर उपस्थित थे जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग के माध्यम से डाक्टरों द्वारा जांच भी की गई।
शिविर में आने के पूर्व उनके हाथ धुलाए गए और उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए टेंट में बैठाया गया। उक्त शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नीलेश कुमार जिरेती, जिला रजिस्टार श्री अजयसिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, सीएसपी श्री हेमंत चैहान एवं श्री दुर्गाशंकर खिंची, श्री विजय शर्मा, श्री दुर्गेश बारोदिया, पैरालीगल वालेंटियर्स, जिला चिकित्सालय चिकित्सकगण एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



