जिले के सभी चेक पोस्ट पर पैदल चलते श्रमिकों के लिये वाहन सुविधा

0
11

         रतलाम 17 मई 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश पर पैदल चलते मजदूरों के लिए विशेष रूप से गाड़ियों की व्यवस्था रतलाम जिले में की गई है। मजदूरों की सहूलियत के लिए जिले के सभी छह चेक पोस्ट पर बड़ी तूफान गाड़ियां तैनात की गई हैं ।

         कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि जिले की सीमाओं पर कहीं से भी पैदल चलते हुए मजदूर दिखते हैं तो तूफान गाड़ी उसके पास पहुंचकर उसे कैंप स्थल तक पहुंचाएगी या ऐसे बस पॉइंट तक पहुंचाएगी जहां से उसे अपने आगे गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन मिल सके। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक गाड़ी पर दो ड्राइवर रखे गए हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार जिले के चेक पोस्ट सालाखेड़ी से वनस्थली तथा वनस्थली से वापस सालाखेड़ी तक वाहन का मूवमेंट रहेगा। इसी तरह सालाखेड़ी से रानीसिंग तथा रानीसिंग से वापस सालाखेड़ी इसी तरह सालाखेड़ी से जावरा तथा  जावरा से वापस सालाखेड़ी वाहन मूवमेंट करेगा। सेजावता से कुंडा तथा कुंडा से वापस सेजावता,   माननखेड़ा से बड़ावदा तथा बड़ावदा से वापस माननखेड़ा। इसके अलावा सालाखेड़ी से करमदी होते हुए बाजना तथा बाजना से शिवगढ़ करमदी होते हुए वापस सालाखेड़ी वाहन मूवमेंट रहेगा।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |