रतलाम स्टेशन पर 2000 से ज़्यादा श्रमिक अन्य शाहरों से आए, 19 जिलों में उनके घर को रवाना किए

0
15

14 मई को रतलाम रेलवे स्टेशन आकर 19 जिलों के दो हजार से ज्यादा श्रमिक एवं उनके परिजन अपने घरों की ओर रवाना हुए

        रतलाम 14 मई 2020/ रतलाम रेलवे स्टेशन पर अन्य राज्यों में लाकडाउन में फंसे श्रमिकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। 14 मई को भी 19 जिलों के 2177 श्रमिक एवं उनके परिजन रेलवे स्टेशन उतरकर अपने गृह जिलों की ओर रवाना हुए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रतलाम जिला प्रशासन कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में लगातार सातवें दिन सुबह 6:00 बजे से श्रमिकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं मैं मुस्तैदी से तैनात रहा।

गुरुवार को मध्यप्रदेश के 18 जिलों के अलावा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की श्रमिक भी रतलाम रेलवे स्टेशन पर आए। श्रमिक परिवारों के लिए 50 वाहनों की व्यवस्था थी। 49 बसों तथा एक फोर व्हीलर में श्रमिक अपने घरों की ओर रवाना हुए। रतलाम रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी तथा अधिकारी, कर्मचारी अपने कर्तव्यों को अंजाम देते रहे। बसों में भोजन, पेयजल, बिस्किट रखवाए गए, सामान सेनीटाइज किया गया। श्रमिकों के सामान बसों में रखने के लिए ठेलागाड़ी और हम्मालो की व्यवस्था थी।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |