अस्थमा की पुरानी पेशेंट 75 वर्षीय बकरीदन बी ने हौसले के साथ कोरोना से जंग जीती
रतलाम 11 मई 2020/ रतलाम के मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड-19 से स्थानीय जावरा रोड की रहवासी एक ऐसी बुजुर्ग महिला बकरीदन बी ने कोरोना से जंग जीती है जो 75 वर्ष की हो चुकी है। इसके अलावा वे अस्थमा की भी पुरानी पेशेंट है, उनको ब्लड प्रेशर की भी शिकायत है लेकिन उन बुजुर्ग महिला ने अपनी हिम्मत और हौसले से कोरोना से जंग जीतकर समाज को संदेश दिया है कि कोरोना से डरे नहीं, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। हिम्मत और मजबूती के साथ कोरोना का सामना करें, जीत अवश्य मिलेगी।
सोमवार को जब वे कोविड-19 हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर बाहर निकली तब उनका हौसला देखने लायक था। उन्होंने उत्साह के साथ अपने दोनों हाथों से मौजूद व्यक्तियों का अभिवादन किया। उन्होंने हॉस्पिटल में डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ एवं नर्सेज द्वारा की गई देखभाल की भी तारीफ की। बातचीत में बताया कि हॉस्पिटल में उनके सहित सभी मरीजों का पूरा ख्याल रखा गया। खाना, चाय-नाश्ता, मेडिसिन सभी टाइम टू टाइम मिलता था। स्टाफ का व्यवहार भी बेहद अपनत्व से भरा था, स्टाफ पूरे समय उनको दादी कहकर बुलाता रहा और मेरे मन में भी उन सबके लिए अपने बेटे, बेटियों, पोते, पोतियो जैसा अपनापन है।75
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



