रतलाम 26 अप्रैल 2020/ प्रदेश में कोरोना से जंग लड़ने में लगे कोरोना योद्धाओं के लिये पीपीई किट्स की प्रतिदिन सरप्लस में उपलब्ध हैं। आज की स्थिति में प्रदेश में प्रतिदिन 10 हजार पीपीई किट्स की आवश्यकता है जबकि प्रतिदिन 12 हजार किट्स बनाई जा रही हैं।
प्रबंध संचालक राज्य औद्योगिक विकास केन्द्र श्री कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि अभी तक डेढ़ लाख किट निर्मित कर प्रदाय किये जा चुके हैं। इसमें से इंदौर और भोपाल में लगभग 75-75 हजार किट भेजे गये हैं। भोपाल से अन्य जिलों को आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन्दौर में दानदाता बड़ी संख्या में पीपीई किट प्रदाय करने के लिये सामने आ रहे हैं। भोपाल और इन्दौर में लगभग 40 हजार किट अभी स्टॉक में उपलब्ध हैं और आवश्यकतानुसार जिलों में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |


