रायपुर। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। पूर्व मंत्री ने पत्र लिखकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री राजेश मूणत को किसी अज्ञात युवक ने फेसबुक पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 20 और 21 अप्रैल को मैसेज भेजे थे। राजेश मूणत ने इसकी शिकायत एसएसपी रायपुर से की है और इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। अपने लिखित शिकायत में राजेश मूणत ने कहा है कि 20 अप्रैल को फेसबुक पर मोहम्मद महमूदुल्लाह नाम के व्यक्ति ने कमेंट बाक्स में मैसेज भेजकर उनका लोकेशन पूछा और फिर दूसरे मैसेज में लिखा कि – मैं तुझे मार दूंगा। मूणत कहा है कि महमूदउल्लाह खान से उनका किसी प्रकार का कोई परिचय नहीं है। उनका कहना है कि राजनीतिक परिवेश में होने के कारण प्रदेश कई लोग फेसबुक में जुड़े हुए हैं। यह धमकी गंभीर प्रकृति की है और इससे जीवन मरण से जुड़ा मामला है। इसलिए आईपीसी की धारा 506 (बी) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में स्कूल शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, नगरीय निकाय, उद्योग, परिवहन जैसे विभागों के मंत्री रह चुके है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
