इंदौर में 84 अन्य मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 1000 के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

0
10

इंदौर। प्रदेश में कोरोना का केंद्र बन चुका इंदौर संक्रमित मरीजों की संख्या में हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। जहां पर गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर जिले में 84 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिसके साथ ही इंदौर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार, प्रदेश में कोरोना का केंद्र बन चुका इंदौर संक्रमित मरीजों की संख्या में हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। जहां पर गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर जिले में 84 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिसके साथ ही इंदौर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार करते हुए 1029 तक पहुंच चुकी है। वहीं गुरुवार को 2 लोगों की मौत के बाद मरने वाले की संख्या 55 हो गई है। राहत की बात यह है है कि अब तक 77 मरीज इस महामारी से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
दरअसल इंदौर में कोरोना का प्रभाव रुक नहीं रहा है। बुधवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद गुरुवार को 84 नए संक्रमित मामले की पुष्टि इंदौर सीएमएचओ प्रवीण जडिया ने की है। सीएमएचओ द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में 428 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था। जिनमें से 84 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 344 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वही 2 मरीजों की मौत के बाद इंदौर में कोरोना महामारी से मरने वाले की संख्या 55 पहुंच गई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस विभाग के लोगों द्वारा तेज़ी से संक्रमण में आने की वजह से पुलिस विभाग के 32 नमूने प्राप्त किए गए थे। जिनमें से सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे पहले बुधवार को जिन 26 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे सभी पहले से ही पीली श्रेणी के अस्पताल में क्वॉरेंटाइन थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उन्हें रेड कैटेगरी के अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। वही इंदौर में अबतक संस्थाओं में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की कुल संख्या 674 है। जबकि इंदौर के अस्पतालों में 897 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |