सीमा क्षेत्रों में फ़ंसे लोगों की कठिनाइयों का निराकरण किया जाना चाहिये : डॉ राजेंद्र पांडे

0
15

रतलाम 30 मार्च 2020/ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बीच दूरदराज व अन्य प्रदेशों के रहने वाले के लोगों की कठिनाइयों का निराकरण भी सुनिश्चित होना चाहिए। जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के इस आग्रह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम, मंदसौर, नीमच के प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए हैं कि सीमा क्षेत्रों में फंसे लोगों की कठिनाइयों का निराकरण किया जावे।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखने जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय जावरा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का अवलोकन करते हुए माननखेड़ा टोल नाके पर पहुंचे जहां उन्हें कई वाहन खड़े नजर आए।  डॉ. पांडेय मंदसौर जिले की सीमा तक गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि सैकड़ों वाहन वहां खड़े हुए हैं,जिनमें नन्हे-नन्हे छोटे बच्चे, गर्भवती माताएं, बहने व बुजुर्गों के अलावा मजदूरपेशा लोग भी अपने गंतव्य स्थल  की ओर जाने के लिए  वाहनों में थे। डॉ. पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से फोन पर चर्चा कर कठिनाइयों से अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने त्वरित तुरन्त रतलाम, मंदसौर व नीमच के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रतलाम कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी तुरंत माननखेड़ा टोल नाके पर पहुंचे जहां उन्होंने जावरा विधायक डॉ. पांडेय के साथ  संयुक्त बैठक कर उनसे चर्चा की जिसमे अधिकारियों ने विधायक डॉ. पांडेय द्वारा बताई कठिनाई से सहमति जताई एवं  आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आश्वस्त किया।

इस दौरान रतलाम मंदसौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में  अन्यत्र जाने वाले नागरिकों के रुकने व भोजन की व्यवस्था के लिए भी कार्यवाही सुनिश्चित हेतु निर्देश दिए गए। इस  अवसर पर विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में वे सतत संपर्क में है और बाहर से आए हुए किसी भी नागरिक को कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान भी निरंतर इसको लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उनसे चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, बद्रीलाल पाटीदार के अलावा जावरा एसडीएम राहुल घोटे सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |