रतलाम 27 मार्च 2020/ निर्धन निराश्रितओं के लिए लॉक डाउन अवधि में भोजन पैकेट उपलब्ध कराने के इच्छुक सेवाभावी व्यक्ति 28 मार्च से जानकारी प्रशासन को नोट करवा सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि जो भी व्यक्ति अपने घर के भोजन से एक समय की पांच रोटी, डेढ़ सौ ग्राम सूखी सब्जी तथा अचार प्रति व्यक्ति के मान से कम से कम 4 व्यक्तियों के लिए कम से कम 5 दिवस देने का इच्छुक हो, वह वॉलिंटियर्स टीम को नोट करवाएं । भोजन को पैक करके सुबह 11:00 से 12:00 बजे के मध्य तैयार रखें, प्रशासन का वाहन आकर भोजन लेगा तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरण किया जाएगा। जो व्यक्ति 5 दिन से भी ज्यादा सहयोग करना चाहे उसका भी स्वागत है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



