जिले में पीपीई किट्स पहुँच रहे है: सक्रिय है अनेक विभाग

0
19

जिलों तक पहुँच रहे पीपीई किट्स

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला स्तर पर भी अस्पतालों में रोग पर नियंत्रण और बचाव के लिये अपनाए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि आमजन के लिये 3 लेयर मास्क, पीपीई किट्स आदि का प्रबंध कर जिलों को आपूर्ति की जा रही है। इसके साथ ही, ग्राम स्तर तक इन्हें पहुँचाना भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिये केन्द्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के संबंध में विभागों को कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

सक्रिय हैं अनेक विभाग

बैठक में अधिकारियों ने इस रोग पर नियंत्रण के लिये किये जा रहे प्रयासों का विवरण दिया। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री संजय शुक्ला ने जिला अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों में की गई उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री संजय दुबे ने रोग से प्रभावित व्यक्तियों के संबंध में विशेष पोस्टर द्वारा सूचना डिस्पले करने की व्यवस्था की जानकारी दी। श्री दुबे ने बताया कि प्रतिदिन रोग की स्थिति पर नजर रखते हुए लोगों से निरंतर अपील की जा रही है कि मेल-मुलाकात से बचें और आइसोलेशन पर ध्यान दें।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |