उज्जैन : दो मौलवियों पर महिला ने लगाया चार साल तक ज्यादती करने का आरोप…

0
41

उज्जैन: शहर के अगर रोड स्थित मित्र निवास कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने दो मौलवियों पर  ज्यादती करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि 4 साल पहले मौलवी उसके बच्चों को पढ़ाने आते थे। मौका देखकर उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके पश्चात् महिला का अश्लील विडियो बनाया और महिला को डरा-धमकाकर 4 साल तक ज्यादती करते रहे। यह बात उसने अपने पति को बताई लेकिन पति ने उल्टा उसके साथ मारपीट की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला थाना के एसआई केपीएस जादौन द्वारा बताया गया कि पीड़ित महिला के पति ने चार साल पहले मौलवी सुलेमान पिता मोहम्मद निवासी सांदीपनी नगर को बच्चे को पढ़ाने के लिए घर बुलाया था जिसके पश्चात् सुलेमान लगातार महिला के पति की गैर मौजूदगी में बच्चों को पढ़ाने के लिए आता था। 10 जून को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई इसी दौरान सुलेमान अपने एक और साथी मौलवी हसीबउल्लाह को लेकर घर आया था। इलाज का कहकर सुलेमान ने महिला को गोली खाने के लिए दी और हसीबउल्लाह ने ताबीज़ पहना दिया जिसके पश्चात् महिला बेहोश को गई। इस दौरान दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल… 

जादौन द्वारा बताया गया कि सुलेमान ने अपने मोबाइल में महिला के अश्लील फोटो व विडियो बना लिए थे जिन्हें दिखाकर वह महिला को ब्लैकमेल करता डराता रहा और चार साल तक उसके साथ ज्यादती की। इस सब की जानकारी महिला ने अपने पति को भी दी लेकिन उसने उल्टा महिला के साथ मारपीट की। सोमवार की महिला ने पुलिस कण्ट्रोल रूम में एसपी सचिन अतुलकर को शिकायत की। इसके बाद एसपी के निर्देशानुसार महिला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया और साथ ही पति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |