सैलाना के समीप ही रहने वाले एक युवक गोविंद पिता भागीरथ डामोर की संदिग्ध मौत के मामले में…
सैलाना (रतलाम): मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना के निवासी गोविंद पिता भागीरथ डामोर की अचानक मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नाराज़ मृतक के परिजनों में बुधवार के दिन करीब 2 घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इसी मामले में परिजनों द्वारा बताया गया कि पहले आरोपियों की गिरफ़्तारी होगी उसके बाद ही शव का पोस्टमॉर्टेम करवाया जाएगा। एएसपी डॉ. राजेश सहाय की समझाइश पर परिजन शांत हुए।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम धामनोद की पंचेड़ रोड किनारे गोविंद नामक युवक का शव बरामद किया गया। बुधवार की सुबह सैलाना अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टेम किया गया। इस बात से मृतक के परिजन नाराज़ थे उन्होंने भिलीस्तान टाइगर सेना के जिला प्रभारी कमलेश्वर डोडियार के साथ थाने का घेरा शुरू कर दिया। परिजनों ने करीब दो घंटे तक सड़क पर चक्का जाम रखा। सुबह 7 बजे से गाँव के रहवासी परिजन के साथ पुलिस थाने पहुंच गए। एएसपी डॉ. सहाय द्वारा बताया गया कि पुलिस को जिन संदिग्ध व्यक्तियों पर शक था उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। जिसके पश्चात् परिजन माने और शव के दाह संस्कार के लिए ले गए।
पुलिस का ध्यान नहीं…
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजन पीएम नहीं करवाना चाहते थे फिर भी बिना सुचना दिए पोस्टमॉर्टेम करवा दिया गया। इसका न विडियो न पैनल को साथ लिया। इस मामले को परिजनों ने कहा कि यह हत्या का मामला है जिसके आधार पर पुलिस को गंभीरता रखना चाहिए थी।
पीएम के बाद होगी कार्रवाई…
परिजनों द्वारा कुछ व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है जिन्हें पूछताछ के लिए लाया गया। पीएम रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
