योग गुरु स्वामी रामदेव सोमवार सुबह 3:50 पर डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन से रतलाम पहुंचे।रतलाम रेलवे स्टेशन पर बाबा रामदेव का पतंजलि योग समिति ,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ,महिला पतंजलि योग समिति ,द्वारा स्वागत किया गया।रतलाम प्रवास के दौरान रेलवे स्टेशन पर उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुए दुष्कर्म जैसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कानुन के साथ ही सदाचार,नैतिकता और आध्यत्म के प्रसार की भी बात कहीं।
रतलाम रेलवे स्टेशन पर ही कुछ देर रुके बाबा रामदेव ने संस्थाओं के कार्यकर्ताओ को योग से जुड़े रहने व इसे आगे बढ़ाने का संदेश दिया , योग गुरु बाबा रामदेव रतलांम रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग द्वारा सैलाना,सरवन होते हुए बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए।
बांसवाड़ा में 24,25,26 अप्रैल तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन होगा जिसमें बाबा रामदेव योग के लाभ व योग सिखाएंगे।
सदाचार से ही रुकेगा दुराचार और भ्रष्टाचार
बाबा रामदेव ने मीडिया से चर्चा में दुष्कर्म के मामलो को लेकर कहा कि जब तक सदाचार नही बढेगा तब तक दुराचार और भष्टाचार नही मिटेगा, हम योग के माध्यम से सदाचार को बड़ा रहे है ,जब तक योग के द्वारा आत्मअनुशासन नही होगा कोई शासन देश को सही दिशा में नही ले जा सकता, हम अपने योग के माध्यम से देश मे सदाचार को बढ़ाएंगे ,नैतिकता अध्यात्मता को बढ़ाएंगे।बाबा रामदेव ने दुष्कर्म के कानून को सख्त किये जाने को लेकर कहा कि कानून सख्त होना ही चाहिए लेकिन सिर्फ कानून सख्त होने से व्यक्ति अपराध मुक्त हो जाएगा यह संभव नही है क्यो की अपराधी को पता होता है कि उसे अपराध की सजा मिलेगी , अपराध व्यक्ति के दुर्विचार से होते है व्यक्ति के अंदर के पाप को खत्म करना होगा , योग और अध्यात्म के माध्यम से हम व्यक्ति को दुर्भावना , दुर्विचार और दोषों से मुक्त करना चाहते है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



