उज्जैन: जिलों के पेट्रोल पम्पों के साथ-साथ 10 लुट की वारदातों को अंजाम देने वाले कंजरो से पुलिस पूछताछ में जुटी है। कोर्ट द्वारा कंजरों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने के पश्चात् उनसे माल बरामद करने के अलावा उनके सभी साथियों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों द्वारा बताया गया कि उन्होंने इंदौर, देवास, धार व रतलाम में भी लुट की थी।
एएसपी प्रमोद सोनकर द्वारा बताया गया कि बुधवार को भाटपचलाना के करीब ही घेराबंदी कर तूफान पिता भागीरथ सिलोदिया (33) निवासी सिल्लाखेड़ी देवास, राजेश उर्फ़ खन्ना पिता अजय सिंह झाला (30) निवासी टोंककला देवास, शशिकांत उर्फ़ गोलू पिता राणा झाला (20) निवासी देवास, श्याम पिता भूरालाल बरगुंडा (32) निवासी इंगोरिया को गिरफ्तार किया था।
जानकारी में प्राप्त हुआ कि सभी बदमाशों ने उज्जैन जिले में पेट्रोल पंप सहित 10 स्थानों पर लुट की वारदात को अंजाम दिया था। अब सभी आरोपियों को पेश किया गया जहाँ से उन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। शुक्रवार को भाटपचलाना पुलिस कंजरो से पूछताछ में जुटी है। बदमाशों के एक साथी पंकज की तलाशी भी ली जा रही है।
कई इलाकों में की लुटपाट…
बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उज्जैन के अलावा, इंदौर, देवास, धार, रतलाम में भी लुट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने सारी वारदातों के बारे में बदमाशों से जानकारी उगलवाई।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
