भीषण हादसा : बस और कंटेनर की भिड़त में, तीन लोगो की मौत…

0
56

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार की सुबह उज्जैन-आगर रोड पर एक दर्दनाक हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा घोंसला स्थित परिमाता मंदिर के समीप हुआ था। एक बस और कंटेनर की ज़ोरदार भिड़त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार यात्री शीशा तोड़ कर बाहर आ गिरे। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस और कंटेनर में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, ब्राह्मणी ट्रेवल की बस सुबह उज्जैन अगर यात्री को लेकर जा रही थी। बस चालक ने घोंसला स्थित परीमाता मंदिर के पास एक टेम्पो को अोवर टेक किया और सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आगे की ओर बैठे यात्री कांच तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरे। वहीं अन्य यात्री अपनी सीट से उछलकर दूसरी सीट पर जा गिरे।

टक्कर के पश्चात् ड्राईवर स्टेयरिंग में फंस गया और अन्य यात्री बस में फंस गए थे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को कॉल किया और बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गये। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और एंबुलेंस ने लोगों की मदद से घट्टिया अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को उज्जैन अस्पताल रैफर कर दिया गया।

10 यात्रियों को उज्जैन रैफर किया… 

हादसे के बाद घटि्टया अस्पताल पहुंचे घायलों का इलाज करने वाले बीएमओ डॉक्टर अनुज शाल्या ने बताया कि 30 लोगों को यहां लाया गया था। इनमें से 10 की हालत ज्यादा गंभीर थी। इसलिए उन्हें उज्जैन रैफर कर दिया गया, जबकि 20 घायलों को यहां भर्ती किया गया है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |