रतलाम : आग में झुलसी महिला, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना और हत्या करने का आरोप…

0
101

बीमा अस्पताल के पास बुधवार को आग से झुलसी महिला की मौत के बाद गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों की पैनल ने…

रतलाम: जिले के बिमा अस्पताल के समीप ही बुधवार को एक महिला बुरी तरह आग से झुलस गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई जिसके पश्चात् गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल में दो डोक्टरों की पैनल ने पोस्टमॉर्टेम किया। उज्जैन से आए लड़की के परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार को पुलिस ने मायकेवालों के बयान दर्ज किए। मृतका के उत्तरकर्म के बाद ससुरालवालों के बयान दर्ज होंगे।

बीमा अस्पताल के पास पीएंडटी कॉलोनी में बुधवार दोपहर योगेश तोमर का पत्नी ऋतु से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। संडासी से सिर और माथे पर चोट लगने से योगेश घायल हुआ। पड़ोसियों ने झगड़े की आवाज सुनी और थोड़ी देर बाद घर से धुआं निकलता दिखा। घायल पति ने छत से मदद के लिए शोर मचाया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई तब तक आग से झुलसी ऋतु की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने घर से निकालकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया और योगेश को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में डॉ. शैलेंद्र माथुर और डॉ. सोनल ओहरी ने पोस्टमार्टम किया। औद्योगिक क्षेत्र थाने के सब इंस्पेक्टर विजय सागोरिया ने मायकेवालों के बयान दर्ज किए। मायकेवालों की सहमति से पुलिस ने शव ससुरालवालों को सौंप दिया।

शादी के बाद से ही मारपीट करता था…

जिला अस्पताल में उज्जैन से आए लड़की के पिता और भाई द्वारा आरोप लगाए गए कि शादी के बाद से ही बेटी का पति उससे मारपीट करता था।

माँ और भाइयों से विवाद करता था… 

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, योगेश आपराधिक प्रवृत्ति का है। औद्योगिक क्षेत्र थाने में उसके खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले के 7 प्रकरण दर्ज हैं। लोचनसिंह और जितेंद्र सिंह उसके बड़े भाई हैं। जितेंद्र के साथ मां इंदिरा रहती है। आए दिन विवाद करने के कारण दोनों भाई और मां भी योगेश से परेशान हैं।

मृतका ऋतु के पिता पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त कैशियर रमेश चौहान, भाई मनोज दोनों निवासी ढांचा भवन उज्जैन, बुआ दुर्गाबाई, फूफा देवीलाल निवासी ईदगाह रोड उज्जैन व अन्य रिश्तेदार गुरुवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। पिता ने बताया योगेश शराब व जुए का आदी है। शादी के बाद से मारपीट करता था और मायके से रुपए मंगाता था। मारपीट पर उज्जैन के चिमनगंज थाने में योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता व भाई ने बताया उज्जैन के मकान में हिस्सा मांगने के लिए योगेश दबाव बना रहा था। ऋतु ने मना किया तो मारपीट की थी।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |