भोपाल: मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आने वाले एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अगले 24 घंटो के दौरान बारिश होने के आसार है राज्य के शेष स्थानों पर कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है।
भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आने वाले इंदौर, उज्जैन के अलावा भोपाल और होशंगाबाद में अगले 24 घंटो के दौरान कहीं कहीं बारिश होने की आशंका है। राज्य के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के कई स्थानों पर कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है खासकर राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में ठंड का प्रभाव दूसरे स्थानों की अपेक्षा कुछ ज्यादा है। इस हिस्से में पिछले दिनों शीतलहर और पाला के साथ कोहरे का प्रभाव रहा। इन स्थानों पर कोहरे के छंटते ही ठंड ने असर दिखाना चालू कर दिया है।
शाम ढलते ही सड़कें सुनी हो जाती है। प्रदेश के और भी दुसरे स्थानों पर सुबह और शाम ढलते ही ठण्ड अपना असर दिखा रही है। यह स्थिति पिछले कई दिनों से चल रही है। राज्य के वनांचल और मैदानी क्षेत्र में आने वाले अनेक स्थानों पर ठंड का कहर सबसे ज्यादा पड़ा है।
पिछले दिनों मंडला, पचमढ़ी, बैतूल, रीवा, सतना और पचमढ़ी इत्यादि स्थानों पर रात्रि पहर का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन अब यहां 5 से 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आशंका जाहिर की है कि राज्यभर में फिलहाल मौसम के रुख में कम से कम दो दिन तक बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
मौसम अगले दो दिन तक ऐसा ही बना रहेगा। कई जगहों पर तापमान में मामूली रूप से घट-बढ़ हो सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के मंडला, रीवा और नौगांव सबसे ठंडा स्थान रहा। इन तीनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया। सूरज के उदय होने के बाद कोहरा जरूर छंटा, लेकिन बीच-बीच में बादलों की लुकाछुपी होती रही। यह सिलसिला शाम के पहर तक बना रहा।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
