भोपाल: जगतगुरु आचार्य शंकराचार्य की जन्मस्थली आदि शंकर निलयम, एर्नाकुलम में आयोजित समारोह में सीएम शिवराज सिंह पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य ने विश्व को अद्वैत दर्शन दिया, अद्वैत दर्शन ही भारतीय संस्कृति है।
भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व को शांति का संदेश कोई दे सकता है तो वो है जगतगुरु आदि शंकराचार्य का अद्वैत वेदांत का दर्शन। जगतगुरु आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा की स्थापना के पावन उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मप्र सरकार एकात्म यात्रा कर रही है।
इसका नेतृत्व संत कर रहे, उनके पीछे जनता और जनता के पीछे सरकार है। ये 10000 किमी की यात्रा कर कलिडी, श्रृंगेरी, कांची, द्वारका, जोशीमठ, हरिद्वार, वाराणसी से होते हुए 22 जनवरी को ओंकारेश्वर पहुंचेगी। एकात्म यात्रा देश के 82 स्थानों पर जाएगी।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
