स्कूल में छात्र से अश्लील हरकत, इशारे में बताई सारी बात…

0
43

इंदौर: छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित यूरो किड्स स्कूल में एक छात्र के साथ अश्लील हरकत की गई जिसकी शिकायत सुबह सबके सामने आ गई। अग्रवाल समाज, बोहरा समाज सहित अन्य समाज के लोगों के साथ बच्चे के परिजन शिकायत करने डीआईजी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चे ने घटना की जानकारी बच्चे ने 22 दिसंबर को दी। शिकायत करने वालों में साढ़े चार साल की बच्ची के परिजन भी पहुंचे थे, जिन्होंने पहले ही स्कूल की तीन महिला शिक्षकों के खिलाफ अश्लील हरकत का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रामबाग निवासी सॉफ्टवेर इंजिनियर पिता ने कहा, कि उनका बेटा दो साल से यूरो किड्स में पढ़ाई कर रहा है। बच्चे ने 22 दिसंबर को अपनी मां को बताया कि उसके साथ भी स्कूल में अश्लील हरकत हुई है। बच्चे को वाट्सएप पर फोटो दिखाने पर उसने तीन महिला शिक्षकों पर हरकत करने का आरोप लगाया। मां के मुताबिक बच्चा अभी स्पष्ट नहीं बोल पाता है। इस कारण उसने इशारे में घटना बताई।

बेटे ने कहा कि वह उस चार साल की बच्ची को भी जानता है, जिसके साथ अश्लील हरकत होते हुए उसने देखा था|  डीआईजी ने छत्रीपुरा थाने जाकर शिकायत करने की सलाह दी। परिजन वहां पहुंचे तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। पुलिस बच्चे का मेडिकल कराने पर अड़ी रही। वहीं परिजन बिना मेडिकल एफआईआर की मांग करते रहे। करीब दो घंटे परिजन और पुलिस के विवाद के बाद एफआईआर दर्ज की गई।

पता नहीं था बेटी पैदा करना गुनाह है, नहीं तो पहले ही मार देती..

यूरो किड्स स्कूल में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ हुई अश्लील हरकत के मामले में परिजन तीनों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बच्ची के परिजन का कहना था जब तक तीनों महिला शिक्षकों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी, वे कंट्रोल रूम के सामने धरने पर बैठे रहेंगे। मां ने तो यहां तक कह दिया कि मुझे नहीं पता था कि बेटी पैदा करना गुनाह है। पता होता तो पैदा होते ही उसे जान से मार देती।

अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस की जांच में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहली घटना की एफआईआर दर्ज किए 15 दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन पुलिस ने अब तक जांच के नाम पर सिर्फ सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग ही जब्त की। 11.30 बजे से करीब ढाई बजे तक परिजन इंसाफ के इंतजार में बैठे रहे। बाद में समझाने पर धरना बंद किया। हालांकि पुलिस ने बलपूर्वक उठाने की तैयारी भी कर ली थी। परिजन के मुताबिक बच्ची ने 8 दिसंबर को स्कूल की तीन महिला शिक्षकों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के बयान लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया।

पुलिस स्कूल प्रतिबन्ध को बचा रही है… 

बच्ची की माँ ने पुलिस पर स्कूल प्रबंधन को बचाने का आरोप लगाया है| वह तीन महीने पहले अपनी बेटी को मायके लेकर गई थी| पढ़ाई का नुकसान न हो इस लिहाज से उसने स्कूल में एडमिशन करवा दिया था। उसी के कुछ दिन बाद बच्ची स्कूल जाने से माना करने लगी| बच्ची से स्कूल नहीं जाने का कारण पूछने पर उसने सारी जानकारी अपने परिजनों को दी| मामा के मुताबिक कई बार बच्ची के बयान हो चुके हैं, फिर भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जल्द ही पुरे मामले की जांच की जाएगी…

पूरे मामले की जांच महिला डीएसपी को सौंपी गई है। परिवार ने स्कूल में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पूरे फुटेज दिखाएं। जल्दी ही घटना के नतीजे पर पहुंचेंगे  हरिनारायणचारी  मिश्र, डीआईजी इंदौर


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |