आज अगर देखा जाए तो हर क्रिकेटर सिर्फ क्रिकेटर नहीं है बल्कि वह किसी न किसी व्यवसाय से भी जुड़े हुए है| एक तरफ विराट कोहली ने अपनी कोलदिंग लाइन खोली तो वहीं हरभजन सिंह ने अपना सैलून खोला| इसी के साथ-साथ सचिन ने भी इस चीज की पहल की है| वह भी इस लाइन में आगे आ गए है, जी नहीं उन्होंने कोई होटल या अकेडमी नहीं खोली बल्कि उन्होंने तो अपना खुद का वीडियो गेम ही लांच कर दिया|
डिजिटल एंटरटेनमेंट एवं गेमिंग कंपनी जेटसिंथेसिस ने गुरुवार को अपना नया गेम ‘सचिन सागा क्रिकेट चैंपियंस’ लॉन्च किया| इस लांच करने खुद सचिन वहां मौजूद थे| सचिन गुरुवार को एक समारोह में जेटसिंथेसिस के नॉन-एक्जिक्यूटिव चेयरमैन, क्रिस गोपालकृष्णन व जेटसिंथेसिस के वाईस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, राजन नवानी के साथ इस गेम का लांच किया|
‘सचिन सागा क्रिकेट चैंपियंस’ सचिन का आधिकारिक मोबाइल गेमिंग ऐप है| कंपनी के मुताबिक उनकी कोशिश थी कि वह इस गेम के जरिए वह सचिन की खेलने की शैली को उनके सफर को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं|
इस गेम में आप सचिन के गेम की शानदार पारियां देख सकते है| इस ऐप के लिए हुई प्री-रजिस्ट्रेशन से वाइस चैयरमैन को म्मीद ही कि यह ऐप बहुत सफल होगा| सचिन को भी मानना है कि इस ऐप के साथ क्रिकेट फन साथ आएंगे और लोगों को उनके अनुभव से इस खेल के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |


