आजाद नगर जिला स्तर होने वाली मुख्यमंत्री कप में चयन के लिए ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिता आजाद नगर के मंडी ग्राउंड में आयोजित की गई। खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा की जा रही इस प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़ व एथेलेटिक्स आदि खेलो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में SDOP एम पुरोहित ने कहा कि इन खेल प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। बीइओ शेखर कुलकर्णी के मार्गदर्शन में हो रहे इस खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी हाईस्कूल व हायरसेकंडरी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
कुलकर्णी ने बताया कि इनमें से चयनित विजेता टीम अलीराजपुर में जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कार्यक्रम में आज़ाद नगर टीआई कैलाश चौहान जिले के खेल प्रशिक्षक भूपेंद्र चौहान, अजय एकलव्य संस्था प्रभारी सुनील गोयल BCC महाराज सिंह ब्लॉक के खेल प्रशिक्षक आशीष सोनी, सिकंदर बघेल, भिकला चौहान, नरपत बघेल, डॉ गौरव नागर, लता राठौर आदि उपस्थित थे। संचालन हेमन्त गुप्ता ने किया।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
