इंदौर: देश के कई शहरों के नाम में बदलाव के बाद अब इंदौर के नाम की बारी आई है| जिस पर नाम परिवर्तन को लेकर बहस शुरू हो गई है| नगर निगम के पार्षद सम्मलेन में बुधवार को एक प्रस्ताव रखा गया जिसमे में मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का नाम बदलकर ‘इंदूर’ रखने की मांग की गई है|

नगर निगम सभापति अजय सिंह नरुका ने बताया कि वॉर्ड क्रमांक 70 के भाजपा पार्षद सुधीर देड़गे ने ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए इस बैठक में कहा कि इंदौर का मूल नाम इंदूर है। इसलिए शहर को इसी नाम से संबोधित किया जाना चाहिए|

नरुका ने बताया कि देड़गे को कहा गया है कि वें अपने दावे के एतिहासिक दस्तावेज पेश करें| इसके बाद विचार विमर्श होगा फिर उनकी बात पर उचित कदम उठाया जाएगा| देड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ‘प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के कारण इस शहर का नाम इंदूर रखा गया था| लेकिन अंग्रेजों के गलत उच्चारण के कारण शहर का नाम इंदौर पड़ गया जो बाद में बदलकर इंदौर हो गया|’

उन्होंने कहा कि इंदौर पूर्व होलकर शासकों की राजधानी रहा है और रियासत काल के कई ​ऐतिहासिक दस्तावेजों में भी इस शहर को ‘इंदूर’ ही बताया गया है|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |