गुडगाँव : सीबीआई जांच द्वारा सनसनीखेज खुलासा किया गया जिसको जानकर पूरा देश हैरान है| स्कूल में एक छात्र को सीबीआई द्वारा गिरफ्त में लिया गया है| बताया जा रहा है कि सीबीआई के शक के दायरे में एक और छात्र है जिसकी गिरफ़्तारी कभी भी हो सकती है| लेकिन साथ ही अब वो विडियो में भी सामने आ चूका है| जिसमें कातिल छात्र कंधे पर हाथ रखकर उस मासूम को मौत देने के लिए बाथरूम की तरफ लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है|

रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद पूरा देश सदमे में चला गया था| जिस बेरहमी से इस मासूम बच्चे की हत्या की गई थी उसे देखकर सबके होश उड़ गए थे लेकिन देर से ही सही आखिरकार सीबीआई को कामयाबी मिली और सीबीआई ने इस हत्याकांड के असली आरोपी को पकड़ लिया लेकिन उससे पहले है हम इस हत्याकांड पर हुई गन्दी राजनीति को लेकर आपको बता देना चाहते हैं जैसे कि कल सीबीआई ने मासूम बच्चे के हत्यारे को पकड़ा तो कांग्रेस की तरफ से दिग्गज नेता ने बहुत नीचता भरा बयान देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आज जान बूझकर प्रद्युमन हत्याकांड के केस को उछाला है ताकि लोगों का ध्यान नोटबंदी से हट जाए|

आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि प्रद्युम्न हत्याकांड में गुरुग्राम स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले एक अन्य छात्र का भी नाम सामने आया है| सबसे बड़ी बात जो अब सामने आई है वो यह कि वह छात्र भी पकड़े गए 11वीं के छात्र की तरह सोहना का ही रहने वाला है| गुरुवार शाम CBI की एक टीम सोहना पहुंची और छात्र के घर का लोकेशन देखकर गई। सूत्रों के अनुसार, इस दूसरे छात्र को कभी भी पकड़ा जा सकता है| यह भी संभव है कि उसके घरवालों से ही कहा जाए कि बच्चे को लेकर दिल्ली आए| बुधवार को गिरफ्तार किए गए 11वीं के छात्र को भी सीबीआई ने पिता के साथ चार बार पूछताछ के लिए बुलाया था|

सीबीआई ने बताया कि आरोपी 11वीं का छात्र जिसने प्रद्युमन हत्याकांड किया उसने कोई जरूरी बात बताने का लालच देते हुए मासूम बच्चे को बाथरुम के अंदर बुलाया और कुछ ही सेकंड के अंदर गला रेतकर बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली बताया जा रहा है कि जो सीबीआई की तरफ से जानकारी मिली है उस छात्र ने कहा कि मुझे किसी न किसी को उस दिन मारना ही था मैं उसी तैयारी के साथ आया हुआ था लेकिन दुर्भाग्य से वह मासूम प्रदुमन उस बच्चे का शिकार बन गया|

इससे पहले हरियाणा पुलिस ने बस कंडक्टर को इस हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था और उस पर दबाव बनाया था कि वह लोग अपने सिर पर ले ले लेकिन जिस तरह से गार्ड और बस ड्राइवर ने गवाही दी थी और प्रद्युमन के मां बाप ने कहा था कि यह कंडक्टर असली कातिल नहीं है उसी दिन से पुलिस के ऊपर सवाल उठने शुरु हो गए थे और आज सीबीआई की गिरफ्तारी ने भी साबित कर दिया की पुलिस गलत थी|

सीबीआई ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी स्टूडेंट ने कहा मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था मैं पूरी तरह से हो चुका था और बस मैंने उसे मार डाला क्योंकि मुझे उस समय किसी ना किसी को तो मारना ही था और यह सब उस आरोपी छात्र ने इसलिए किया ताकि स्कूल की परीक्षा टाली जा सके और पेरेंट्स मीटिंग होनी थी उसे रोका जा सके|

 


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |