रतलाम: रतलाम के किसानों द्वारा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बनाई गई नई वैरायटी ‘रियावन सिल्वर’ अफ्रीका के साथ-साथ अब अन्य देशो के किसानों की भी पसंद बन गई है| इस वैरायटी ने लहसुन की ऊटी, अमलेटा, तुलसी, जी-वन जैसी वैरायटीयों को पीछे छोड़ दिया है| इस लहसुन की खासियत है कि बोवनी के 6-7 में अंकुरित होने वाली यह लहसुन 12 महीने तक खराब नहीं होती है| सामान्य लहसुन से ज्यादा वजन व गुणवत्ता वाली व 15 से 20 प्रतिशत तक कम लागत जैसी खासियत इसे अन्य वैरायटी से भिन्न करती है| चार साल तक किये गए प्रयोग के पश्चात इस परम्परागत लहसुन पर रियावन के किसानों ने बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रारंभ किया है| मध्यप्रदेश, गुजरात व राजस्थान के 300 से ज्यादा किसान ‘सिल्वर रियावन’ का 550 हैक्टेयर से ज्यादा उत्पादन कर रहे है| राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती मांग को देखते हुए इस वैरायटी को ईजाद करने वाले युवा किसानों के समूह फिनर्ज एग्री बायोटेक ने अब इसका पेटेंट कराने की कवायद शुरू कर दी है। देश के बाहर अफ्रीका में 10 हेक्टेयर में भी इसकी खेती हो रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए अब इस वैरायटी को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईजाद करने वाले युवा व किसानों के समूह फिनर्ज एग्री बायोटेक ने अब इसका पेटेंट कराने की कवायद शुरू कर दी है।
इसकी खासियत है…
यह फसल बोने के 6-7 दिन बाद ही अंकुरित हो जाती है| जिसमे सामान्य तौर पर फसलें 35-40 दिन में तैयार होती है| यह 12 महीने तक सुरक्षित रहती है| अन्य वैरायटी सामान्यतः 4 या 5 महीने तक ही टिकती है और इस वैरायटी की चमक बाकि वैरायटी के मुकाबले 40% अधिक होती है| इसका उत्पादन 22 से 27 क्विंटल प्रति बीघा होता है| जो कि सामान्य वैरायटी की अपेक्षा 10 से 20 प्रतिशत अधिक होता है| 12 से 16 कलियां होने के बाद भी वजन ज्यादा रहता है वहीं सामान्य में 30 से 35 कलियां होने पर भी वजन कम|
कनाड़ा से इन्क्वायरी आई…
रियावन सिल्वर का पेटेंट करवा रहे है| पहले उत्पादित की गई लहसुन में पाँच साल से तैयार की गई लहसुन की नई तकनीक को करीब 40 से ज्यादा बार इस्तेमाल करने के बाद यह वैरायटी मिली है| इसकी इन्क्वायरी कनाड़ा व थाईलैंड से भी आई है| फिनर्ज एग्री बायोटेक. रविन्द्र धाकड़ रतलाम में दुसरे नंबर पर है| पहले की उत्पादित की जा रही लहसुन की अपेक्षा अधिक लहसुन की पैदावार करने वाली उन्नत तकनीक का प्रयोग कर रेयावन के किसानों ने नई वैरायटी तैयार है| यह अब अफ्रीका सहित कुछ अन्य देशों तक पहुँच गई है| लहसुन उत्पादन में देश में मध्यप्रदेश और प्रदेश में रतलाम दुसरे नंबर पर है|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
