उज्जैन : महांकाल मंदिर में पॉलिथीन इस्तेमाल पर लगेगा जुर्माना..

0
38

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महांकालेश्वर मंदिर में अब पॉलिथीन के उपयोग पर जुर्माना लगेगा| इसके साथ ही मंदिर के आसपास लगी दुकानों के संचालकों को भी यह निर्देश दिए गए है|

500 रुपए से लगाकर 5000 रुपए तक का जुर्माना

श्री महांकाल मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि मंदिर की प्रबंध समिति की दुकानों और माधव सेवा न्यास की दुकानों पर पॉलिथीन का उपयोग नहीं होगा| इसी के साथ-साथ मंदिर के आसपास लगने वाली दुकानों के संचालकों को निर्देश दिये गये है कि पॉलिथीन प्रतिबंध का पालन नहीं करने पर उन्हें 500 रुपए से लगाकर 5000 रुपए तक का जुर्माना भुगतना होगा|

दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रदीप सोनी ने बताया कि मंदिर समिति एवं माधव सेवान्यास की दुकानों के बाहर कचरा संग्रहण के लिए डस्टबीन का उपयोग दुकान की सीमा में अनिवार्य रूप से अपने व्यय पर करना होगा और निरीक्षण के दौरान डस्टबीन नहीं मिलने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |