कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में बीजेपी के नेता युवा नेता गौहर अहमद भट्ट को अगवा कर आतंकियों ने हत्या कर दी| उनकी उम्र महज़ 25 वर्ष ही थी| एक पुलिस अफसर ने बताया कि गौहर को शोपियां स्थित उनके घर से शाम करीब 6 बजे अगवा किया गया| उनका शव पास के गाँव से बरामद किया गया जिसमें देखा गया कि उनका गला कटा हुआ है| हत्या की  पुष्टि करते हुए दक्षिण कश्मीर के डीआईजी एसपी पानी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है| बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी राम माधव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई के कारण गला कटा शव बरामद हुआ है| मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं| उनका बलिदान हमारे संकल्प को और दृढ़ बनाएगा|

एक जिंदगी को इतनी बेहरमी से खत्म कर दिया गया..

एक और वरिष्ठ बीजेपी नेता और एमएलए सुरिंदर अंबरदार ने कहा कि उनकी हत्या निंदनीय है| एक युवा ने युवाओं की उम्मीदों  का प्रतिनिधित्व करता है| ऐसी घटना बर्दाश्त करने लायक नहीं है| बीजेपी के नेता और मीडिया कॉर्डिनेटर अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि 3 साल पहले ही भट्ट ने पार्टी ज्वाइन की थी| हाल ही में उन्होंने श्रीनगर में बीजेपी का युवा समारोह आयोजित करने में अहम भूमिका निभाई थी| शायद इसी वजह से उनकी हत्या हुई| पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इस घटना को निंदनीय बताया| उन्होंने कहा, बेहद दुखद| एक जिंदगी को इतनी बेहरमी से खत्म कर दिया गया| अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |