नीमच: नीमच में छात्र संघ चुनाव में गोली चलने पर एक छात्र की मौत हो गई| इस घटना का पुलिस छात्र संघ चुनाव से प्रत्यक्ष सम्बन्ध नहीं मान रही है लेकिन उनका कहना है, अप्रत्यक्ष सम्बन्ध है| पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|
इस सम्बन्ध में एसपी नीमच तुषारकांत विद्यार्थी के अनुसार नीमच से 18 किलोमीटर दूर जावद में रात करीब 11:30 बजे सामुदायिक भवन पर शासकीय पटवारी नवीन तिवारी ने देशी पिस्टल से फायर किया गया लेकिन गोली नहीं चली| लेकिन जब वह पिस्टल को निचे कर देखने लगा कि गोली क्यों नहीं चली तो फायर हो गया| और कक्षा 12 वीं के छात्र राहुल बंजारा को गोली जा लगी| और उसकी मौके पर ही मौत हो गई| जबकि इस मामले में जुड़े मृतक छात्र बंजारा से जुड़े सामाजिक नेता देवीसिंह गौड़ का आरोप है कि यह सीधे हत्या का मामला है, क्योंकि अवैध हथियार से पटवारी नवीन तिवारी ने फायर किया, जो शासकीय सेवक होते हुए अघोषित तौर पर हिन्दू छात्र संघ नामक संगठन चला रहा था और छात्रों को चुनाव लड़वा रहा था| इस पूरे मामले में पटवारी तिवारी और उसके साथी हिन्दू छात्र संगठन के सदस्य दोषी हैं|
इस हत्या के मामले को लेकर बंजारा समाज ने करीब 4 बजे तक नीमच-कोटा इंटरस्टेट हाईवे भी जाम किया और हिन्दू छात्र सेना के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की| एसपी विद्यार्थी ने बताया कि हमने पटवारी नवीन तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या मामला दर्ज किया है और आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर वह पिस्टल भी बरामद कर ली है| एसपी विद्यार्थी का कहना है कि मृतक और आरोपी का सीधा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं था| पर दोनों ही प्रत्यक्ष रूप से हिन्दू छात्र सेना को सपोर्ट करते थे| पुरे मामले की जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आ रहे है उन पर कार्रवाई की जाएगी|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
