आगरा: दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल को लेकर हाल ही में चले ‘वाकयुद्ध’ के बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस खूबसूरत इमारत के दीदार किए|

करीब 30 मिनट तक ताज की बनावट को निहारा 

योगी ताजमहल के पास करीब 30 मिनट तक रुके| उन्होंने उसकी आकर्षक नक्काशियों को निहारा| वहां मौजूद अधिकारियों से इसके बारे में कुछ पूछा गया| उन्होंने ताजमहल को देखने के बाद तत्काल कोई प्रतिक्रिया तो व्यक्त नहीं की, लेकिन वहां तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को ताजमहल काफी पसंद आया| शायद यह पहला मौका है जब योगी ताजमहल देखने गए|

मीडिया को पश्चिम गेट पर ही रोका

योगी आदित्यनाथ के ताजमहल में जाने के बाद मीडिया को अन्दर जाने की इजाज़त नहीं दी गई| मीडिया को अन्दर जाने से पहले ही पश्चिम गेट पर रोक दिया गया था| ताजमहल परिसर में जाने के लिए पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिण गेट हैं| योगी पश्चिम गेट से अन्दर गए थे| और करीब आधे घंटे बाद बाहर निकले|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |