ज्योतिष के अनुसार सुर्यपुत्र शनि एक न्यायप्रिय गृह है| जो हर व्यक्ति के साथ न्याय करता है| शनि का गोचर हो या शनि की महादशा या फिर साढ़ेसाती इन सबके फलस्वरूप मनुष्य के जीवन में बड़े परिवर्तन होते रहते है| ये परिवर्तन सुखद व कष्टकारी दोनों ही हो सकते है|
लेकिन जो लोग गलत कार्य करते है अथवा अनैतिक कार्य में लगे रहते है| उन्हें निश्चित ही शनि का दण्ड भोगना पड़ता है| इसका फल मनुष्य द्वारा किये गए कर्म, कुण्डली में शनि की चाल और हर राशि में शनि की स्थिति में निर्भर करता है| अगर आपको भी शनि के अशुभ प्रभावों में कष्टों का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको ये निम्न उपाय अवश्य ही आजमाने चाहिए| इन उपायों से शनि के अशुभ प्रभाव में कमी होकर आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी|
ये शुभ 10 उपाय देंगे शुभ फल
- घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें|
- शनिवार के दिन शनि के आगे चौमुखी तेल का दीपक जलाएं|
-
हर शनिवार को चीनी और नारियल के गोले का बुरादा मिलाकर काली चींटियों को खिलाएं|
- बहते पानी में सिक्के डालें|
-
शनि से संबंधित वस्तुएं किसी जरूरतमंद या गरीब को दान करें|
- शनिवार के दिन तेल, लोहे से बना सामान आदि कभी किसी से उपहार में ना लें|
- मंगलवार के दिन घोड़े के नाल से बनी अंगूठी धारण करें|
- खास कर शनिवार के दिन उड़द, छतरी, लोहा, काला कपड़ा आदि दान करें|
-
शनिवार के दिन तिल या सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर उस तेल को कटोरी सहित दान करें|
-
शनिवार, मंगलवार को शनि चालीसा, शनि स्तुति, शनि मंत्रों का जाप आदि करना हितकर होगा|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
