उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में दिवाली मनाने के मद्देनज़र राम नगरी में तैयारियां जोर-शोर से जारी है| इस अवसर पर सरयू तटों पर करीब 1 लाख 70 हजार दीये जगमगाएंगे|
बता दें कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रीमंडल के साथ 18 अक्टूबर यानि छोटी दिवाली के पावन अवसर पर राम नगरी अयोध्या में दिवाली मनाएंगे| इस मौके पर राम नगरी अयोध्या को सजाने-संवारने के साथ-साथ राम की पैड़ी व सरयू नदी पर एक साथ 1 लाख 70 हज़ार दीयों से जगमगाया भी जायेगा| इसके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने कि पूरी संभावना है| इतना ही नहीं मुख्यमंत्री की अगवानी के साथ श्री राम के चरित्र की प्रस्तुति के साथ व हाथी एवं घोड़ों एवं बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी| जिसकी प्रस्तुति मनोरम होगी| साथ ही मुख्यमंत्री योगी इस पावन मौके पर अयोध्या के चौमुखी विकास के लिए 134 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे|
इस सम्बन्ध में रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से जब पूछा गया कि राम सीता की मूर्ति कहा लगेगी| तो उन्होंने कहा, कही भी लगे हमें नहीं मालूम| जबकि राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सतेन्द्र दास का कहना है कि राम से अयोध्या है और अयोध्या से राम। जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता सारे आयोजन बेकार हैं|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
