टीम इंडिया में नया तूफान, जिसकी गेंदों से कांपते है, बल्लेबाज़

0
28

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे और टी-20 सीरिज के लिए शार्दुल ठाकुर का नाम फाइनल हो गया है| जानकारी के अनुसार, इनकी गेंदों के सामने बल्लेबाज़ थर थर कांपने लगता है| सिलेक्ट हुई टीम में राइट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर शार्दुल ठाकुर के नाम ने सबको चौंका दिया है| शार्दुल अपनी गेंदों से विरोधियों को छकाने के लिए जाने जाते है|

ये महाराष्ट्र के पालघर के रहने वाले है| ये इंडिया-ए टीम के अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते है| इसके साथ ही फटाफट क्रिकेट मे वो पंजाब, दिल्ली और पुणे की टीम से खेल चुके है| बचपन से क्रिकेट के दिलचस्पी होने के कारण आज उन्होंने अपना करियर इसमें बना लिया है| 13 साल की उम्र से शार्दुल सुबह लगभग 3 बजे उठकर क्रिकेट सिखने जाते है|

क्रिकेट सिखने के लिए उन्हें चर्च गेट स्टेशन जाना पड़ता था| स्कूल क्रिकेट में शार्दुल ने छः गेंद पर छः छक्के जड़े थे| तभी से लोगों के बीच उनकी दीवानगी बढ़ती चली गयी| इन्होनें अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू नवम्बर 2012 रणजी ट्राफी में राजस्थान टीम के खिलाफ खेलते हुए किया| हालांकि उनकी शुरुआत ख़राब रही| वो चार मैचों में केवल चार की विकेट ले सकें लेकिन उसके बाद अगले साल रणजी में उन्होंने अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस दिखाई| आप लोग ये शायद ही जानते है कि सचिन तेंदूलकर की एक सलाह से शार्दुल की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी| दरअसल डेब्यू सीजन में उनका वजन 83 किलो हुआ करता था| उस समय उनको कई लोगो ने वजन कम करने की सलाह दी| उस वक्त शार्दुल को सचिन ने समझाते हुए कहा, कि अगर आपको क्रिकेट में अपना करियर बनाना है| तो सबसे पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा| सचिन के कहने के बाद शार्दुल को ये बात समझ आ गयी और वो अपना वजन कम कर फिट हो गये|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |