मेस्सी की ऐतिहासिक हैट्रिक, अर्जेंटीना ने किया वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई

0
26

अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 के लिए क्वालीफाई कर लिया है | इक्वाडोर के खिलाफ़ हुए मुकाबले में स्टार खिलाडी लियोनल मेस्सी की हैट्रिक की बदौलत अर्जेंटीना ने 3-1 से मैच अपने नाम किया | अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप में स्थान पक्का कर लिया है |

अर्जेंटीना की टूर्नामेंट में शुरुआत छठे पायदान से हुई थी | यहाँ टॉप चार टीमे ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करती जबकि पांचवी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ प्ले-ऑफ़ खेलना पड़ता | लेकिन इस जीत के साथ ही यह तो तय हो गया कि अर्जेंटीना तीसरे नंबर पर रहकर उरुग्वे,कोलंबिया और ब्राजील के साथ फीफा में अपनी जगह पक्की कर चूका है |

चिली टूर्नामेंट से बाहर हो गया है और अब पेरू को अगले महीने चिली की जगह प्ले-ऑफ में खेलना होगा |

ब्यूनस आयर्स में पेरू और अर्जेंटीना के बीच खेला गया वर्ल्ड कप क्वालीफायर 0-0 से ड्रॉ रहा था | दो बार की फीफा विश्व कप में प्रवेश की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए इक्वाडोर के खिलाफ़ क्वालीफायर  मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी थी |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |