गुना जिले में ओडीएफ की खुलने लगी है पोल

0
28

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की केंद्र सरकार की योजना पर पानी फेरते हुए नज़र आ रही है | ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में महज कागज़ी खानापूर्ति करते हुए विभिन्न क्षेत्रो को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) दर्शाने में जुटे सरकारी दावे जमीनी हकीकत से परे साबित हो रहे है| गुना जिला भी इन दावों से अछूता नही है | ओडीएफ के मामले में अब जिले की स्थिति बिगड़ने लगी है |

नीचें स्तर से लेकर आला अधिकारियों तक खुले में शौच मुक्त के नाम लाखोँ रुपए की बंदरबांट का खेल जारी है | इस दौरान जो चौकाने वाले तथ्य सामने आए वे बेहद हैरान करने वाले निकले | ज्यादातर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में आज भी कई लोग खुले में शौच जाने को मजबूर है |

अब इसे मजबूरी कहे या आदत लेकिन इस बात को कभी नही झुठलाया जा सकता कि सरकारी दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो चुके है |

टीम ने जब सिंघाडी,हरिपुर, गढ़ा, बरोदिया,बमोरी बुजुर्ग समेत दर्जन भर गाँवों का सर्वे किया तो पता चला कि गाँवों में कई जगह शौचालय बने है तो कई अंधेबने ही रह गए है |

शौचालयों का निरीक्षण करने पर पता चला कि 12 हजार की लागत से निर्मित होने वाले शौचालय में न ही उसमे इतनी जगह थी कि एक आम आदमी उसमे शौच के लिए जा सके |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |