जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी हमला हुआ है | इस हमले में सुरक्षा बलों के 2 जवान शहीद हो गए है| पुलिस के मुताबिक हमले में एक मेजर और एक जवान शहीद हो गए | शोपियां के जाईपोरा इलाके में इंटेलिजेंस से खबर मिलने के बाद सेना बुधवार देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया | इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी | घायल हुए जवानों को श्रीनगर अस्पताल में पहुँचाया गया | अस्पताल में मेजर जवान की मृत्यु हो गई | वही कुलगाम जिले में भी आतंकियों और सुरक्षा बलों के बिच मुठभेड़ हुई है | दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ आज हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए |
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,”कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में आज सुबह सुरक्षा बलों से हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए|” उन्होंने बताया की मारे गए आतंकवादियों में एक जिले में 01 मई को बैंक की वेन में से नकद लुट जाने की वारदात में शामिल था | इस वारदात में पांच पुलिसकर्मी बैंक के दो सुरक्षा गार्ड मारे गए थे | अधिकारी ने बताया की सुरक्षा बलों ने मौके पर दो हथियार बरामद किये है | उन्होंने बताया की घटना के बारे में विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
