रक्षा बंधन 7 अगस्त को मनाया जायेगा| रक्षाबंधन में बहन के द्वारा भाई को राखी बांधने का एक शुभ मुहूर्त होता है| इस मुहूर्त के दौरान ही राखियाँ बांधी जाती है लेकिन बताया जा रहा है कि इस बार राखी बांधने के समय को ले कर लोगो में संशय बना हुआ है| हर बार रक्षा बंधन के दौरान भद्रकाल का ध्यान रखा जाता है| भद्रकाल के दौरान बहन, भाई को राखी नहीं बांधती है क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है ज्योतिष के मुताबिक भद्रकाल में राखी बांधना घातक माना जाता है, ऐसे में भद्रकाल से पहले या भद्रकाल टलने के बाद ही राखी बांधी जाती है|
लेकिन इस बार भद्रकाल से ज्यादा चंद्रग्रहण का डर है| इस बार रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण का साया पड़ रहा है| लोगो को राखी बांधने के समय के दौरान चंद्रग्रहण के साये का ध्यान रखना होगा| इस बार चन्द्रग्रहण की वजह से राखी बांधने के लिए केवल पांच घंटे ही शुभ मुहूर्त है| हिंदी अख़बार नवभारत टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य कृष्णदत्त शर्मा के हवाले से लिखा है, ‘वर्तमान विक्रमी संवत में श्रावण की शुक्ल पूर्णिमा 7 अगस्त को सूर्योदय से पूर्व ही शुरू हो जाएगी और रात के 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगी| इसके अलावा चंद्रग्रहण के सूतक का समय दोपहर 1 बजकर 52 मिनट से शुरू हो जायेंगे| इसलिए इस बार बहनों को चंद्रग्रहण लगने से पहले ही भाइयों को राखी बांधनी होगी | यह समय होगा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1:50 मिनट तक| इस समय के बीच राखी बांधना शुभ रहेगा| इस बार रक्षाबंधन पर खंडग्रास चन्द्रग्रहण पड़ रहा है|
बता दें, भाई और बहन के प्यार का त्यौहार है रक्षाबंधन, यह त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है| इस त्यौहार का प्रचलन सदियों पुराना बताया गया है | इस दिन बहनें अपन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते है| रक्षा बंधन का शाब्दिक अर्थ हुआ रक्षा का बंधन | भाई अपनी बहन को हर मुश्किल से रक्षा करने का वचन देता है| बहने अपने भाई की लम्बी आयु की कामना करती है| इसे राखी पूर्णिमा के तौर पर भी जाना जाता है |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
