विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत के खिलाफ चल रहे सीमापार आतंकवाद को अब एक बड़े क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौती के तौर पर स्वीकार कर लिया गया है | उससे मुकाबले के लिए भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ रहा है |सुषमा ने चीन की महत्वाकांक्षी ‘एक क्षेत्र और एक रोड’ योजना पर तंज करते हुए कहा कि ”सम्पर्क परियोजनाओं के निर्माण के दौरान संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए |”उन्होंने कही मुद्दों पर कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में उभरती स्थिति आज के समय में दुनिया के समक्ष उत्पन्न मुख्य चुनौतियों में एक है |
उन्होंने दक्षिण चीन सागर की ओर इशारा किया जहां चीन अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है और कहा कि भारत और अमेरिका अंतरराष्ट्रीय नियम अनुसार व्यवस्था बरकरार रखने के लिए साथ खड़े हैं, जिससे सभी देश लाभान्वित हुए है, पाकिस्तान से भारत के बिगड़ते संबंधों के विषय में कहा कि सरकार की नीति ‘पड़ोस पहले’ से एक देश को छोड़कर सभी देशों के साथ परिणाम आये हैं |आतंकवाद की चुनौती के संबंध में सुषमा ने कहा कि भारत और अमेरिका इससे मुकाबले को ‘‘उच्च प्राथमिकता’’ देते हैं |
उन्होंने भारत-अमेरिका मंच पर कहा, ‘‘दोनों देश इस बुराई के सीधे पीड़ित रहे हैं | भारत में हम कई वर्षों से सीमापार आतंकवाद का सामना कर रहे हैं | इसे अब एक बड़े क्षेत्रीय और एक वैश्विक चुनौती के तौर पर स्वीकार कर लिया गया है |’’उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बीते महीने हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से ‘‘स्पष्ट’’ किया गया है कि आतंकवाद को काबू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
