बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश में अब गरीब लोगो को अपनी बेटियों की शादी के खर्च की चिंता करने की जरुरत नही है क्योंकि योगी सरकार सामूहिक विवाह का आयोजन कर उनकी शादी का खर्चा उठाएगी| इतना ही नहीं सभी दुल्हनो के खातो में सरकार 20 हज़ार रुपये भी जमा कराएगी| ताकि भविष्य में वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सके| इस सामूहिक विवाह में विधायक, सांसद और राज्य के सभी जानेमाने लोगो को आमंत्रित किया जायेगा| वही उपहार में सभी दुल्हनो को एक-एक स्मार्टफ़ोन भी दिया जायेगा| समाज कल्याण द्वारा किये गए इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया गया है|
जानकारी के अनुसार इस सामूहिक विवाह की सारी जिम्मेदारी ज़िलाधिकारी की होगी| इस योजना के प्रस्ताव से पारित होने के पहले चरण में 70 हज़ार से ज्यादा लड़के-लड़कियों का सामूहिक विवाह कराया जायेगा| इस सामूहिक विवाह के लिए विवाह कार्यक्रम कमेटी का गठन किया जायेगा| अगर कहीं पांच से अधिक विवाह होते है तो उन्हें पूरा कराने की सभी जिम्मेदारी जिलाधिकारी, क्षेत्र पंचायत, ज़िला पंचायत और नगर निगम की होगी| विवाह कार्यकमेटी द्वारा सभी दुल्हनो रुपये और स्मार्टफ़ोन के अलावा बर्तन और कपड़े भी दिए जायेंगे|
सरकार द्वारा कुल दुल्हनो को 35 हज़ार रुपये दिए जायेंगे, जिसमे 20 हज़ार उनके खातो में डाल दिए जायेंगे| और शेष बचे दस हज़ार में से कपड़े, बर्तन व अन्य सामान उन्हें मुहैया कराया जायेगा| इस योजना में भी आरक्षण रखा गया है| इस सामूहिक विवाह का लाभ 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों को भी दिया जायेगा | इस योजना के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति 30 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग 35, सामान्य वर्ग 20 और 15 फीसदी लाभ अल्पसंख्यकों को दिया जायेगा| ऐसा नहीं है कि केवल सरकार ही इस पर खर्चा करेगी अगर कोई संस्थान इस समारोह में अपनी इच्छा से कुछ किसी को देना चाहता है तो वह दे सकता है लेकिन उससे पहले उसे कमेटी को इसकी सुचना देनी पड़ेगी |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



